देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद स्तरीय गौ सदन की स्थापना एवं संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जों संस्थाएं मानक पूर्ण कर रही है तथा जिनका पिछला रिकार्ड ठीक है, ऐसी संस्थाओं को गौसदनों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने निर्देशित कि जनपद में निराश्रित/बेसहारा गोंवश पशुओं हेतु मानकों के अनुरूप आश्रय स्थल तथा संस्थाओं का चयन किया जाए जिससे आश्रय स्थल पर पशुओं के भरण पोषण व्यवस्था, संरक्षति गौंवश को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, पशु चिकित्साधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी डॉ आभास सहित नगर निगम एवं सम्बन्धित नगर पालिका परिषदों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—-0—
More Stories
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला