*‘हर काम देश के नाम’*
*आईसीजी ने माउंट मुकुट की उच्च ऊंचाई वाली यात्रा पूरी की*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 अक्टूबर, 2026 को देहरादून, उत्तराखंड में एक भव्य समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के 17 सदस्यीय पर्वतारोहण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दल ने दार्जिलिंग स्थित हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई) के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर, 2026 को 7,045 मीटर ऊंचे पर्वत मुकुट पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त की।
यह अभियान गहन 18 महीने के तैयारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का पांचवा चरण और अंतिम पड़ाव था, जिसका उद्देश्य टीम को 2027 में आईसीजी के स्वर्णिम जयंती समारोह के दौरान माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की अंतिम चुनौती के लिए तैयार करना था। यह अभियान 15 सितंबर, 2026 को शुरू हुआ, जिसमें टीम ने 1 अक्टूबर को बेस कैंप-I स्थापित किया और फिर चरम मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए शिखर पर पहुंची। इस सफल अभियान के दौरान प्राप्त परिचालन अनुभव और बहुमूल्य सबक, 2027 में ऐतिहासिक माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए टीम की अंतिम तैयारियों का एक महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने टीम के असाधारण साहस और दृढ़ता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि साहस और राष्ट्रीय गौरव का उदाहरण है। भारतीय तटरक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला ने भी चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग में उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए टीम को बधाई दी।

More Stories
छुटमलपुर में आंधी-बारिश का कहर, हाईटेंशन लाइन टूटी; सड़क पर आवागमन बाधित
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ*
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन