मोथरोवाला में मातृशक्ति से रूबरू हुए एडवोकेट संदीप चमोली, सुनीं महिलाओं की समस्याएं l
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोथरोवाला में एडवोकेट संदीप चमोली ने मातृशक्ति के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सुख-दुःख, स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान संदीप चमोली ने कहा कि मातृशक्ति का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं की आवाज को सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी बातों को समझने और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का माध्यम है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को संबंधित स्तर पर उठाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता का सम्मान, विश्वास और साथ ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

More Stories
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
पांवटा साहिब में 03 नवम्बर से जारी होंगे पटाखों की बिक्री हेतू लाइसेंस- एसडीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस सतर्क