देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य जीत का जश्न कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी जी की गारंटी और विकास की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है और यह दिखाता है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ खड़ा है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई भी दी।
More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पांवटा साहिब में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने की समीक्षा