रूद्रपुर। एक छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर पर पुलिस प्रशासन द्वारा बुल्डोजर की कार्यवाही की गयी है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार विगत सोमवार शाम को एक 19 वर्षीय छात्रा जो अपनी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी, रास्ते में मोहल्ला खालसा निवासी फरदीन ने अपने बाइक सवार साथी रऊफ के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया था। पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज कराये गये मुकदमें में फरदीन के परिजनों को भी नामजद किया गया था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मात्र कुछ घंटों के दौरान ही फरदीन को उसके साथी रऊफ सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब इस मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य आरोपी फरदीन के घर गुरूवार की दोपहर बुल्डोजर की कार्यवाही की गयी है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही थी।
छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले के घर पर हुई बुल्डोजर की कार्यवाही

More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली मसूरी झील तक सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड
देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*