अल्मोड़ा। देघाट पुलिस ने बाबलिया पत्थरखोला नदी के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 69.656 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। बरामद गांजा की कीमत 10 लाख से अधिक है।
देघाट थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि वह टीम के साथ थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे है। तभी थाना क्षेत्र वल्मरा से देघाट की तरफ वापस आते समय पत्थरखोला नदी पर बने पुल के पास बबलिया गांव की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। कार चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी छोड़कर बबलिया रोड की तरफ भाग गया। वहीं, जब कार की जांच की गई, तो 69.656 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गांजा तस्कर गिरफ्तार

More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली मसूरी झील तक सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड
देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*