देहरादून। दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी से उत्तराखंड की मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक बालीवुड में डेब्यू करेंगी। आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी, जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की।

More Stories
इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली मसूरी झील तक सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड
देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*
भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू