August 18, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

देहरादून के न्यू कैंट रोड पर नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के न्यू कैंट रोड में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

 

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग। उपस्थित रहे।

news