प्रेम नगर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर सिटिजन सोसायटी प्रेमनगर, सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मन्दिर प्रेमनगर, स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान देहरादून व महावीर सेवा समिति, प्रेमनगर द्वारा आज प्रेमनगर मंदिर में एक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योगाचार्या डा. बलविंदर कौर ने स्वस्थ जीवन जीने के मूल मंत्र दिए। गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक डा. रणवीर सिंह, सीएमओ से श्री राजेश सेठी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केन्द्र प्रेमनगर के बच्चों सहित अनेक महिलाओं ने भी भाग लिया। योग शिविर का सफल संचालन गुलशन माकिन जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चारों संस्थाओं के अध्यक्ष सुभाष माकिन, ए के कौल, के के अरोड़ा व मन्नू भाटिया सहित कप्तान एच पी पुरोहित, पारुल विश्नोई, नजमा प्रवीन, रिया नौटियाल, गुलशन माकिन, अर्जुन कोहली, सूरज भाटिया, रवि भाटिया एवं नगर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
₹5.83 करोड़ की लागत से जल्द पूरा होगा आईटीआई कफोटा का भवन- हर्षवर्धन चौहान
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस ने अपना 101वां स्थापना दिवस मनाया।
दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा