देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य जीत का जश्न कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी जी की गारंटी और विकास की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है और यह दिखाता है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ खड़ा है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई भी दी।
More Stories
जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ
प्रदेशसेवा में उत्कृष्ट योगदान: मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया गवर्नर प्रशंसा पत्र से सम्मानित