देहरादून
*नये साल की शुरुआती 10 दिनों में नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*विगत 10 दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 42 नशा तस्करों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे*
*अभियुक्तो की कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ ₹ कीमत के मादक पदार्थ ( 456.86 ग्राम स्मैक, 5.455 किलो चरस, 4.698 किलो गांजा) हुए बरामद*
*पुलिस का अभियान लगातार जारी*
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।
नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
More Stories
प्रेम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय राजेश भाटिया को पर्यटन विभाग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027
रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा