देहरादून
*दून पुलिस की बस सेवा का लाभ लेकर शराबी लगातार पहुंच रहे थाने*
*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार जारी है दून पुलिस का अभियान*
*नये साल में विगत 10 दिनों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने*
*सभी के विरुद्ध पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला गया 01 लाख 87 हज़ार रुपये का जुर्माना, दी गई सख्त हिदायत*
*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी 278 वाहनों को किया सीज*
*दून पुलिस का अभियान लगातार जारी*
सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया, थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हज़ार ) ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई। विगत 10 दिनों के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही उक्त सभी 278 वाहनों को सीज किया गया।
The post नये साल में भी जारी है दून पुलिस की बस सेवा appeared first on Punjab Times.

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।