हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में लोगों से मिले। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि शहर में विकास के लिए सडक चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में जिन व्यापारियों की दुकानें आ रही हैं, उनके लिए शापिंग काम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे व्यापारी अपना रोजगार सुचारू रूप से चला सकें। सीएम से कई संगठनों के लोगों ने मुलाकात की।
इस दौरान सीएम ने कहा कि विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तीन बिंदुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर फोकस किया गया है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर व डीएम से समस्याओं के समाधान करवाने के निर्देश दिए।

More Stories
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l