August 24, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में लोगों से मिले। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों ने मुलाकात कर राहत देने की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि शहर में विकास के लिए सडक चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में जिन व्यापारियों की दुकानें आ रही हैं, उनके लिए शापिंग काम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे व्यापारी अपना रोजगार सुचारू रूप से चला सकें। सीएम से कई संगठनों के लोगों ने मुलाकात की।

इस दौरान सीएम ने कहा कि विकास की धारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए तीन बिंदुओं सरलीकरण, समाधान व निस्तारण पर फोकस किया गया है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर व डीएम से समस्याओं के समाधान करवाने के निर्देश दिए।


news