मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे जहां उन्होंने सनातन धर्म मंदिर में विजयदशमी की अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कुलड़ी, मसूरी में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दशहरा मेला का भी शुभरंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राम लीला के पात्रों को भी तिलक लगाया और समस्त प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा हम सब में एक बुराई होती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस विजय दशमी पर हम अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प ले।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल कुशाल सिंह राणा, दीपक अग्रवाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुक्रेजा, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
एलकेडी मोटर मार्ग केे पुर्ननिर्माण के लिए रुपये 14.55 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा