देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अपने शासकीय आवास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नया गांव स्थित पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान के आवास पहुंचकर उन्हें दशहरे पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हमें सत्य और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेश वासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यवासियों की मंगलकामना भी की।

More Stories
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l