May 20, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से अधिकारी गांव में जाकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं


रुद्रप्रयाग

 

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से अधिकारी गांव में जाकर सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

 

*संचालित योजनाओं का भी करेंगे स्थलीय निरीक्षण*

 

*माह जुलाई का रोस्टर किया गया है जारी*

 

जिलाधिकारी के निर्देशन में *सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारी जनपद के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीणों को अवगत कराएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न ग्रामों में अधिकारियों हेतु माह जुलाई, 2024 का रोस्टर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अपर जिला अधिकारी श्याम सिंह राणा विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कर्णधार में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कोट में तथा परियोजना निदेशक विमल कुमार सांदर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत जवाड़ी में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, बीरोंदेवल में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया पालाकुराली में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला विकासखंड ऊखीमठ के उषाड़ा गांव में, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल विकासखंड जखोली के सेम गांव में तथा प्र. जिला सूचना अधिकारी रती लाल मोसड़ गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निदान करने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करेंगे। इस तरह माह जुलाई हेतु कुल 44 जनपद स्तरीय अधिकारी विभिन्न गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को उनको आवंटित गांव का भ्रमण कर भौतिक स्थलीय निरीक्षण के साथ ही संबंधित ग्राम में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित कार्यों की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 


news

You may have missed