78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवभूमि उत्तराखंड देशभक्ति में रंग में रंग नज र आया। यहां हर शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों में आजादी के तराने गूंजते रहे। घरों की छतों पर तिरंगा लहराता दिखा। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गईं।
सरकारी-गैर सरकारी इमारतों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। दुकानों पर तिरंगा खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कलेक्ट्रेट से लेकर स्कूल-कालेजों में तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया और उनके संकल्पों को दोहराया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, विधायक खजान दास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने सीमा पर तैनात वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनके कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग