दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2025) के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें ही चाहिए। वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सरकार से बाहर रहना पड़ेगा। अब तक 25 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरा कौन हो सकता है इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन से चेहरे हैं जो भाजपा से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
More Stories
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला
जिला जज प्रेम सिंह खिमाल को बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई