प्रेम नगर/देहरादून
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जनरल रिंग शिवपुरी जन कल्याण समिति द्वारा मोहल्ले में ध्वज फहराया गया और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मोहल्ले मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान जी पहुंचे और समिति द्वारा दोनों अतिथि का पुष्प गुच्छ, शाल और मोमेंटो दे कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर सभी क्षेत्रवासियों ने भरपूर सहयोग किया। समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह खालसा ने सम्मानित अतिथियों का और समस्त क्षेत्रवासियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहें।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना