हिमाचल
हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
नाहन
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8, 9 और 10 जुलाई, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 8 जुलाई को दोपहर 1ः00 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 9 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे पनोग में विद्युत उप मंडल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 10 जुलाई को जाखना और पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका समाधान करेंगे।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना