देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह से राजपुर जोन के अन्तर्गत बीमा विहार एवं कैनाल रोड में नलकूपों का निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्य की जानकारी ली।
ईई ने बताया कि मसूरी विधानसभा के बीमा विहार एवं कैनाल रोड में नलकूपों का निर्माण रुपये 3 करोड़ 50 लाख की लागत से किया जाना है। उन्होंने कहा के शासन से संबंधित सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और योजनाओं का शासनादेश भी हो गया है।
मंत्री कार्यालय ने बताया कि 08 अगस्त को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इस नलकूप निर्माण से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के साकेतक कालोनी, वासु एस्टेट, बाडीगार्ड, वारीघाट नई बस्ती, सुरभि इनक्लेव, बीमा विहार आदि क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
More Stories
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027
रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।