प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिला-बालिकाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी अनुदान (सब्सिडी) पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार देगी। वहीं, शेष 50 फीसदी का ऋण दिया जाएगा। महिला सारथी योजना के तहत पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से योजना की शुरूआत होगी।
पहले चरण के बाद योजना अन्य जिलों में होगी शुरू
महिला सारथी योजना के तहत शुरूआत में चार जिलों में 200 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को लेकर विभाग की तीन बैठकें हो चुकी हैं। दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मसले पर अधिकारियों ने जानकारी दी थी। पहले चरण के बाद योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के विजन 2025 के लिए विभाग की ओर से इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव है। योजना को केंद्र सरकार के निर्भया फंड से पोषित किया जाएगा। इससे जहां एक और महिला-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं, दूसरी ओर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी
More Stories
वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद*
भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी निर्मित अपने दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन किया गया।