देहरादून
सचिव, पेयजल श्री शैलेश बगोली द्वारा सी०एम० हैल्पलाइन (1905) में पेयजल विभाग को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। सचिव, पेयजल द्वारा पेयजल विभाग से सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर समाधान हेतु वार्ता के साथ ही निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। सचिव, पेयजल द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया गया। बैठक में पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित नही होने पर सम्बन्धित अधिकारियों/अभियन्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक 15 दिवस में 1905 से सम्बन्धित समीक्षा की जाएगी।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग