देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणी गुरु रविदास मन्दिर ब्रह्मावाला में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में समरसता व समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन न केवल हमें उनके जीवन और विचारों को याद करने का अवसर देता है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी संकल्प लेने का समय है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिकता से पूरे समाज को दिशा दिखाई। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध किया और समानता व प्रेम का मार्ग दिखाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भी उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव मुक्त बनाने और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण का भी मंदिर समिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, उदय नेगी, मंजू, आशा, यादराम, विजय, अमित, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दक्षिण कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री और देशभक्त एवं वयोवृद्ध मामलों के मंत्री ने सियोल में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।
भारतीय सेना द्वारा 1 से 12 जून तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) की घोषणा; प्रवेश पत्र JIA वेबसाइट पर उपलब्ध
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी