देहरादून
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराते हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज हिमालय संस्कृति कला केन्द्र निम्बूवाला देहरादून में वेबकास्टिंग कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। वेबकास्टिंग कार्मिकों को मतदान की गोपनीयता बनाते हुए वेब कैमरा स्थापित करने तथा मतदान दिवस के दिन अपनाई जाने वाली गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतदान से एक दिन पूर्व स्थापित वेब कैमरों को सक्रिय किया जाएगा, जिसका सैक्टर मजिस्टेªट द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बूथ पर मतदान गोपनीयता रखते हुए मतदान दिवस की सम्पूर्ण गतिविधि रिकार्ड की जाएगी।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट एवं गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा नोडल वेबकास्टिंग ओम शंकर सिंह सहित कार्मिक उपस्थित रहे

More Stories
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
एसएसपी दून के दमदार नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझायी ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री