देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून राजपुर रोड, जाखन निवासी कक्षा 7 की छात्रा अनुष्का ओतानी को राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर सम्मानित किया। मंत्री जोशी ने अनुष्का को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि अनुष्का ने अपने परिश्रम और लगन से प्रदेश का नाम रोशन किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अनुष्का भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।
इस अवसर पर छात्रा की माता ऊषा ओतान, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, भावना चौधरी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम