अमेरिका में सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है और सैन्य विमान का उपयोग करके सैकड़ों को निर्वासित किया है। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाले का फैसला किया है।
कैरोलिन लेविट ने कहा,”ट्रम्प प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध अपराधी शामिल हैं।”
उन्होंने कहा, “ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमानों के जरिए निर्वासित भी किया। इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। वादे किए गए। वादे पूरे किए गए।” व्हाइट हाउस ने आगे कहा, हमारे देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा यह एक छोटी सी झलक है।
More Stories
मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित पीजी/हॉस्टल में की आकस्मिक चैकिंग
मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक*