August 27, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

रक्षाबंधन पर स्वयं सहायता समूह की बहनों ने मनाया भाई-बहन के प्रेम का पर्व

रक्षाबंधन पर स्वयं सहायता समूह की बहनों ने मनाया भाई-बहन के प्रेम का पर्व

 

Dehradun

राखी के पावन अवसर पर आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने देहरादून के प्रथम नागरिक आदरणीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी एवं धर्मपुर विधानसभा के आदरणीय विधायक श्री विनोद चमोली जी को रेशम की डोर से प्रेम और भाईचारे का प्रतीक राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर हेमा परिहार, मधुबाला डंगवाल, लता सेमवाल, रूपा देवी, निक्की देवी, सरिता थापा, रानी थापा, प्रीति थापा सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

news