May 7, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

मोबाईल टावर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

देहरादून*

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली पटेलनगर*

 

*मोबाईल टावर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

 

*घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम*

 

दिनाँक 05-05-2026 को राँयल कमाण्ड प्रोटेक्शन ग्रुप ऋषिनगर नालापानी चौक सहस्त्रधारा रोड रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी कम्पनी के माजरा स्थित मोबाईल टावर से एलयूएस पार्टस व केबल चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-279/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक: 06-05-26 को मुखबिर की सूचना पर सडे मार्केट ग्राउण्ड आईएसबीटी के पास से 01 अभियुक्त उस्मान पुत्र निजामुद्दीन को मोबाईल टावर से चुरायी गयी 02 पावर केबल लाल काले रंग, 01 नारगी रंग की केबल, 01 सिल्वर रंग की केबल, एलसीयू (लोकेश सिने मैटिक यूनिवर्स ) के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के तारों को किसी कबाडी को बेचने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1- उस्मान पुत्र निजामुद्दीन निवासी सेवलाकला निकट कक्कड जनरल स्टोर माजरा, पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 20 वर्ष

 

*बरामदगी:*

 

1- मोबाईल टावर के 02 पावर केबल लाल काले रंग, 01 नारगी रंग की केबल,01 सिल्वर रंग की केबल,

2-एलसीयू (लोकेश सिने मैटिक यूनिवर्स ) पार्टस

 

*पुलिस टीम:*

 

1- निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर

2- उ0नि0 बलवीर सिंह

3- का0 विवेक राठी

4- का0 प्रदीप कुमार

news