देहरादून
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में समस्त अधिकारियों /कार्मिको को मताधिकार की शपथ दिलवाई | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी अधिकारियो /कार्मिकों को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुणण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई |
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री बी वी आर सी पुरुषोत्तम, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे |

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान*
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली मसूरी झील तक सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड