Dehradun
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।
More Stories
भारतीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधिमंडल ने 2026 के एफओएफ सप्ताह में भाग लिया
दक्षिण कोरिया गणराज्य के रक्षा मंत्री और देशभक्त एवं वयोवृद्ध मामलों के मंत्री ने सियोल में भारतीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया।
भारतीय सेना द्वारा 1 से 12 जून तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) की घोषणा; प्रवेश पत्र JIA वेबसाइट पर उपलब्ध