देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फण्ड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी, टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे, स्टेट प्रेस क्लब कोर कमेटी के सदस्य संजय तलवाड़, चंद्रशेखर जोशी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ,मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना