देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर बाद देहरादून में कई क्षेत्रों में एक घंटे मूसलधार वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा सकती है, इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बताया कि राज्य के अन्य पांच जनपदों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है।
शुक्रवार को देहरादून के आशारोड़ी में 36.3 मिमी, झाझरा में 33.6 मिमी, विकासनगर में 31.5 मिली वर्षा रिकार्ड की गई।
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 24.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन जनपदों में भारी वर्षा व पांच में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। अभी मानसून की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग