September 11, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*कोतवाली नगर*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर जारी है दून पुलिस का प्रहार*

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 436 ग्राम चरस हुई बरामद*

 

*बरामद चरस को बिजनौर से खरीद कर लाया था अभियुक्त*

 

*नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचने की था फिराक में*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।

 

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनाँक – 09/09/2026 को सरस्वती सोनी मार्ग मातावाला बाग खाली प्लाट गेट के पास से 01 अभियुक्त प्रमोद कुमार को 436 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को वह चांदपुर बिजनौर से स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

प्रमोद कुमार पुत्र श्री लखपत सिहं निवासी ग्राम ऐथाई, तहसील व थाना चाँदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र-34 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

436 ग्राम चरस

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर, देहरादून

2- उ०नि० ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक

3- का० मोनू कुमार

4- का० शैलेन्द्र सिंह

5- का० अजमेर सिंह

news