देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इस विजय को लोकतंत्र की जीत बताया। मंत्री गणेश जोशी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि बिहारवासियों ने जंगलराज की जगह परफॉर्मेंस और गुड गवर्नेंस को चुना है। यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘विकास की गारंटी’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर बिहार की जनता, विशेषकर माताओं एवं बहनों के अटूट विश्वास का परिणाम है।

More Stories
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून का हुआ एम्पेनलेमेंट
श्री कृष्णयायन देसी गोरक्षा शाला, गैडी खाता, हरिद्वार मे किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम