देवप्रयाग के महड़ गांव में बीती देर रात 17 साल के एक किशोर को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। देवप्रयाग के महड़ गांव निवासी अनुराग 12वीं का छात्र था।
बीती शाम वह खेलकर अपने दोस्तों के साथ घर आ रहा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसके स्वजन ने उसकी तलाश की। इस दौरान डिग्री कालेज के रास्ते पर खून के धब्बे दिखाई दिये। उन्हीं को देखकर स्वजन 100 मीटर दूर गये तो वहां झाड़ियों में अनुराग का क्षत विक्षत का शव बरामद हुआ।
उसके गले और शरीर पर दांतों के निशान थे। गुलदार के हमले के बाद देवप्रयाग के सभी स्कूलों और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

More Stories
छुटमलपुर में आंधी-बारिश का कहर, हाईटेंशन लाइन टूटी; सड़क पर आवागमन बाधित
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ*
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन