नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बंद के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीजेपी ने आज बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबरें हैं। उधर, भाटपाड़ा में बीजेपी नेता पर फायरिंग हुई है।
बीजेपी नेता पर 7 राउंड फायरिंग
बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हमारी पार्टी के नेता प्रियंगु पांडे की कार पर हमला हुआ है। उन पर सात राउंड गोली चली हैं। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक भी जख्मी हुआ है। ये सब एसीपी की मौजूदगी में हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रियंगु की हत्या की साजिश थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह की चीजें कर रहे हैं।
प्रियंगु पांडे ने क्या कहा?
प्रियंगु ने बताया कि मैं अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था। हम कुछ दूर आगे बढ़े और भाटपाड़ा में रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बना लिया। मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। ये टीएमसी और पुलिस की संयुक्त साजिश है, उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग