प्रेमनगर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के तबादलों से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
देहरादून… प्रेम नगर
प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में बीती रात कई चिकित्सकों के तबादले किए जाने के बाद आज सुबह अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें घंटों लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध न होने से कई मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो सका, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. परमार जोशी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में रिक्त हुए चिकित्सकों के पदों पर तत्काल नियुक्ति कर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रेमनगर सरकारी अस्पताल पर बड़ी आबादी निर्भर है। ऐसे में डॉक्टरों के तबादले कर स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करना जनहित के विपरीत है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं की गई और अस्पताल की व्यवस्था सुचारु नहीं हुई, तो जनता के हित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविंदर सिंह (जूनियर), कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक बिरला, हरपाल सिंह, कार्तिक चावला, कुनाल खत्री, तुषार, लकी, रोहित तलवार, सुनील, कुलदीप नरूला सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की।
भारतीय सेना की टुकड़ी ने ‘एक्सरसाइज खान क्वेस्ट 2026’ में ऑपरेशनल तैयारी और खेल भावना का प्रदर्शन किया।*
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: गणेश जोशी