May 21, 2026

Karm Ka Siddhant

न्यूज़ पोर्टल

पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए 05 कंप्यूटर सेट

 

देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व सैनिकों की गुरु माणिक नाथ जन कल्याण समिति, गढ़ी कैंट, देहरादून को पांच कंप्यूटर सेट वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। समारोह में समिति के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने इस सहयोग के लिए मंत्री और बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया।

इस दौरान बैंक मैनेजर गौरव सिंह, कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी, कर्नल (सेनि) रविन्द्र सिंह रागड़ा, कर्नल (सेनि) एसएस नेगी, कैप्टन (सेनि) रमेश चन्द्र बलूनी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

news

You may have missed