मसूरी। नोएडा से मसूरी आ रही पर्यटकों की टाटा टियागो कार UP-46M/6977 मसूरी देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के समीप शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ टीमें मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी 06 सवारियों को खाई से बाहर निकाला ।
कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे । इनमें से 02 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 04 घायल है सभी को देहरादून अस्पताल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है ।

More Stories
छुटमलपुर में आंधी-बारिश का कहर, हाईटेंशन लाइन टूटी; सड़क पर आवागमन बाधित
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ*
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन