पंतनगर
जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
भारतीय सेना भर्ती अभ्यार्थियों हेतु भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तरफ से महत्वपूर्ण सूचना : भर्ती वर्ष 2027
रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
पूर्वी DRC में बेहतरीन सेवा के लिए भारतीय सेना के शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदकों से सम्मानित किया गया।