देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आगामी निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में नगर निगम क्षेत्र के मालसी वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनुराग सिंह और राजपुर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अल्का कुल्हान, जाखन वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमित कुमार और विजयपुर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्मला थापा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर क्षेत्र वासियों से देहरादून भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जोहड़ी गांव में केदारखंड पहाड़ी जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित विशेष मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील भी की।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनुराग सिंह, भाजपा पार्षद प्रत्याशी अल्का कुल्हान, पार्षद प्रत्याशी निर्मला थापा, पार्षद प्रत्याशी अमित कुमार, वीर सिंह चौहान, पूनम नौटियाल, सुन्दर सिंह, ज्योति कोटिया, ललित मोहन, अनुज कौशल, मंजीत रावत, अजय राणा, आनंद सिंह, दीपक अरोड़ा, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजवीर, सोनू, प्रीतम, विजय कुमार, नरेंद्र तोमर, रामकुमारी, सीमा सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना