रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा (25) निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग