देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो कि, सैनिक मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। आज हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।
इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।
More Stories
वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद*
भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी निर्मित अपने दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार है।
भारतीय जनता पार्टी महानगर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ SIR प्रक्रिया में बाधा डालने के कांग्रेस के प्रयासों के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन किया गया।