देहरादून। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित अभियान में देहरादून निवासी शिवानी रतूड़ी ने लद्दाख के 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से-1 व 6250 मीटर कांग यात्से-2 फतह की। उन्होंने कांग यात्से-1 पर तिरंगा भी लहराया।
रायपुर रोड स्थित सुमनपुरी निवासी शिवानी रतूड़ी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहस्रधारा रोड में शिक्षिका हैं। शिवानी ने बताया कि इस अभियान में देशभर के 10 सदस्यों का दल शामिल हुआ था जिसमें से आठ ने ये चोटियां फतह की।
इस दल में उत्तराखंड में वह अकेली थी। 20 अगस्त को दल लद्दाख पहुंचा। 25 अगस्त को कांग यात्से-2 जबकि 30 को कांग यात्से-1 फतह किया। इससे पहले भी इसी वर्ष जून में मनाली में 5200 मीटर ऊंची फ्रेडशिप चोटी भी फतह कर चुकी हैं।

More Stories
देहरादून साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने किया ‘Emerging Trends in Multidisciplinary Research and Innovation’ पुस्तक का विमोचन
अभ्यास माउंटेन गार्जियन 2026 पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जारी*
धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग