देहरादून
भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत बुद्धिजीवी वर्ग से भेंट के क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज ओल्ड मसूरी रोड स्थित थानीगांव (वार्ड 01 मालसी) में राजपाल सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया और सभी से सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्या को भी सुना और समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महामंत्री देवेन्द्र रावत, दीपक अरोड़ा, अनुसूया रौतेला, सरोज, सुनीता, हिमानी, रक्षा, मीनू, हरप्रीत कौर, सीमा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।