लेह। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए। टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसा हो गया। सेना के जवानों की जान जाने की आशंका है।
रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों के बह जाने से डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि टी-72 टैंक, जिसमें पांच सैनिक सवार थे। जब वे नदी पार कर रहे थे तो अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गए। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
More Stories
मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक सुखानंद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ
*गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी