देहरादून
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर पंहुचकर निर्वाचन कार्यों/व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया मतदान पार्टियों को रवानगी से पूर्व समस्त सामग्री चैकलिस्ट के आधार पर वितरण कराई जाए तथा पोलिंग पार्टियां उनका चैकलिस्ट से मिलान भी करें। साथ ही निर्देशित किया रवानगी से पूर्व समस्त एआरओ अपने जोनल, सैक्टर अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को ठीक प्रकार से ब्रीफिंग करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुरी झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्या शालिनी नगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, विशेष भूमिअध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार आदि आदि उपस्थित रहे।
—-0—-
More Stories
मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक सुखानंद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ
*गढ़-बुरांसखण्डा मोटर मार्ग के सर्वे कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी