प्रेम नगर देहरादून
*घटना में सम्मिलित 06 अन्य अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे।*
*घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था अभियुक्त।*
*थाना प्रेमनगर:*
दिनांक: 25-04-25 को पावर बैंक कॉलोनी, पौंधा थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत कुशाग्र फ्लैट में छात्रगुटों के मध्य आपसी गुटबाज़ी के चलते फायरिंग की घटना घटित हुई थी। प्रकरण में थाना प्रेमनगर पर *मु0अ0सं0: अपराध संख्या 58/25 धारा 109, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 324(5) भारतीय न्याय संहिता* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। घटना में प्रकाश में आया एक अन्य अभियुक्त कार्तिक शर्मा घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते मुखबिर तंत्र एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप वांछित *अभियुक्त कार्तिक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी 1/5710 बलबीर नगर, शारदा, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष* को दिनांक 11-06-2025 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर स्वर्ग लग्जरी होम्स, पौंधा थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* कार्तिक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, निवासी बलबीर नगर, दिल्ली (उम्र 19 वर्ष)
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 जगमोहन राणा
2- उ0नि0 प्रवीण सैनी
3- कां0 हरीश सावंत
4- कां0 जगजोत सिंह

More Stories
33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत *सेवा ज्योति यात्रा* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा संगम (फेज-7) के अंतर्गत गढ़वाल विश्वविद्यालय से पश्चिम बंगाल के लिए उत्तराखंड के डेलीगेट्स का दल रवाना: कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना